हल्द्वानी।  बच्ची के गले से सोने का लॉकेट छीनकर फरार हुआ चेन स्नेचिंग करने वाला शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने सोने का लॉकेट बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार बीती 14 जुलाई को चोधरी कालोनी गौजाजाली निवासी महिला ने थाना बनभूलपुरा में एक शिकायत पत्र दिया गया।

जिसमें महिला ने बताया कि उनकी 9 वर्ष की बेटी के गले में एक सोने का लॉकेट जिसका वजन 1.5 ग्राम था, जिसे गणपति विहार गौजाजली से एक अज्ञात व्यक्ति छीनकर भाग गया।

जिसके बाद थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी ने आरोपी की तलाश गिरफ्तारी के लिए तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। वहीं गठित टीम ने घटनास्थल के आस पास लगे तमाम सीसीटीवी कैमरा खंगाले।

साथ ही मुखबिर सूचना पर शनिवार को स्नेचिंग की घटना में शामिल आरोपी हिमांशु (23) पुत्र स्व. प्रदीप कश्यप निवासी वार्ड नंबर 2 राजपुरा को सोने के लॉकेट के साथ हिमालयन स्कूल के सामने गौला बाईपास रोड पर बने टीन शेड के पास से गिरफ्तार किया गया।

वहीं पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  खेतों में उतरे राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, किसानों के साथ मिलकर की गेहूं की बुवाई!

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.