ब्रेकिंग न्यूज़
भाखड़ा नदी में तेज बहाव के बीच फंसे दो युवक, ग्रामीणों की बहादुरी से बची जान; फतेहपुर में स्थायी पुल की मांग फिर हुई तेज10 साल बाद हल्द्वानी नगर निगम की दुकानों का किराया 50% बढ़ा, व्यापारियों की सहमति से लिया गया फैसलाहल्द्वानी : प्रगति विहार (डहरिया) में मनोज पाठक ने बांटे सहजन के पौधे, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेशनीट पेपर लीक विरोध की आड़ में हिंसा की साजिश! जंतर-मंतर प्रदर्शन में 989 प्रदर्शनकारियों का आपराधिक रिकॉर्ड, 240 सुरक्षाकर्मी घायलउत्तराखंड में 28-29 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा; प्रशासन हाई अलर्ट पर
खबर शेयर करे -

पुत्री के गैर बिरादरी के युवक से प्यार करने पर पिता ने अपनी 18 साल की बेटी को गंगनहर में दिया धक्का,कांवड़ यात्रियों ने आरोपी को पकड़कर की जमकर पिटाई

हरिद्वार। गैर बिरादरी के युवक से प्यार करने पर एक पिता ने अपनी 18 साल की बेटी को गंगनहर में धक्का देकर हत्या कर दी। कांवड़ियों ने ये सब देख आरोपी को पकड़कर बुरी तरह पीटा। पुलिस ने आरोपी को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी सिडकुल थाना क्षेत्र के ग्राम ढालूवाला का रहने वाला है। युवती की तलाश में गंगनहर में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के ग्राम ढालूवाला निवासी प्रदीप धीमान की पुत्री प्राची गैर बिरादरी के एक युवक से प्रेम करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी।

युवती का पिता इससे खुश नहीं था। उसने अपनी पुत्री को कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी।
आरोपी पिता बेटी को बाइक पर बैठाकर मंगलौर गंगनहर पुल पर पहुंचा। उसने बाइक को नहर किनारे खड़ा कर दिया और बेटी को गंगनहर में धक्का दे दिया। रास्ते से गुजर रहे कावड़ियों की नजर आरोपी पर पड़ गई।

कांवड़ यात्रियों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की जिसमें वह घायल हो गया।

कांवड़ियों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही एसएसआई रफत अली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने रात में ही गोताखोरों को मौके पर बुलाकर युवती की तलाश में गंगनहर में सर्च अभियान चलाया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि आरोपी प्रदीप धीमान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती की तलाश को गंगनहर में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  कारगिल विजय दिवस पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले— राष्ट्र सदैव रहेगा बलिदानियों का ऋणी

You missed

error: Content is protected !!