सुनसान क्षेत्र में खड़ी कार के भीतर युवक का शव मिलने से  मचा हड़कंप 

हल्द्वानी। शहर के सुनसान क्षेत्र में खड़ी कार के भीतर युवक का शव मिलने से जहां क्षेत्र में सनसनी फैल गई वहीं पुलिस भी सकते में आ गई, आनन-फानन में मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए गए और अंततः पुलिस के हाथ सफलता लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्टनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत दो दिन पहले पुरानी कबाड़ कार मे मिले शव की शिनाख्त हो गई है.मृतक युवक की पहचान अल्मोड़ा के ग्राम पोखरधार, पोस्ट शीतलाखेत निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र पनीराम के रूप में हुई है।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है. पुलिस के अनुसार 22 जुलाई को ट्रांसपोर्टनगर में पानी की टंकी के नीचे कबाड़ हुई कार के अंदर एक युवक का शव मिला था।

आज मृतक की शिनाख्त हुई. परिवार वालों ने बताया कि मृतक अनिल पिछले 10-12 वर्षों से ट्रांसपोर्टनगर में पल्लेदारी करता था, बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले से उसकी तबीयत खराब चल रही थी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र आर्य का शिक्षकों ने किया स्वागत, समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.