ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। आतंक का पर्याय बने बंदरों पर अब लगाम कसने की कवायद रंग ला रही है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह के निर्देशन में मथुरा की विशेषज्ञ टीम के सहयोग से बंदर पकड़ने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

यह पहली बार है जब हल्द्वानी में इतनी संगठित तरीके से बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया गया है अब तक कुल 140 बंदरों को पकड़ा जा चुका है। ये वही बंदर हैं, जो कई इलाकों में लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं। बंदरों के हमले की शिकायतें सीधे नगर आयुक्त से लेकर कमिश्नर दीपक रावत तक पहुंच चुकी थीं।

इन शिकायतों के बाद नगर निगम द्वारा सख्त कदम उठाते हुए यह अभियान शुरू किया गया नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि अभियान सतत रूप से जारी रहेगा और पकड़े गए बंदरों को वन विभाग को सौंपा जा रहा है।

वहां उनका बधियाकरण (Sterilization) भी कराया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में बंदरों की आबादी पर नियंत्रण पाया जा सके शहरवासियों ने इस पहल को सराहनीय बताया है।

उम्मीद जताई है कि नगर निगम की यह मुहिम शहर को बंदरों के आतंक से निजात दिलाएगी।

यह भी पढ़ें :  फुलवाड़ी-खाईंधार सड़क के लिए आंदोलन तेज, महिलाओं का 14वें दिन भी जारी रहा अनशन
error: Content is protected !!