SSP नैनीताल के सख्त निर्देश पर नशे के सौदागरो पर लगातार कार्यवाही जारी
बनभूलपुरा पुलिस ने 8 पेटी (384 टेट्रा पैक) अवैध देशी शराब के साथ ऑटो चालक को किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार
तथा अपराध/नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के अंतर्गत नैनीताल पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है।
पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी प्रकाश चंद्र व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी के नेतृत्व में दिनांक 25 जुलाई 2025 को अवैध शराब की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम द्वारा गोला बायपास रोड स्थित प्रथम यात्री विश्राम गृह के पास चैकिंग के दौरान एक वाहन ऑटो संख्या UK 04 TB 0604 को रोका गया।
तलाशी लेने पर ऑटो में 8 पेटी (कुल 384 टेट्रा पैक) माल्टा फ्लेवर देशी शराब बरामद की गई, जिसे तस्करी हेतु ले जाया जा रहा था।
अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
सौरभ आर्य पिता का नाम नरेश कुमार निवासी नवारखेड़ा गौलापार, काठगोदाम, जनपद नैनीताल





