ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

90 वर्षीय दंपति ने निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी, मतदान कर किया सभी को प्रेरित

90 वर्षीय दंपति श्री लीलाधर उप्रेती एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बसंती देवी, ग्राम हल्दूचौड़ दीना के निवासी, ने आज प्राथमिक विद्यालय दीना (हल्दूचौड़) स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। उन्नत आयु के बावजूद उनका उत्साह सभी मतदाताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा।

अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

मोटाहल्दू, बेरीपड़ाव और डूंगरपुर मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व व्यवस्था की समीक्षा

हल्द्वानी। हल्द्वानी विकासखंड के सभी पोलिंग बूथ पर भारी गर्मी उमस और धूप के बावजूद मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है मतदान स्थल पर लंबी-लंबी कतारें इस बात का प्रमाण है।

जहां एक और अपने ग्रामीण क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखकर मतदाता मतदान कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ प्रशासन भी मतदाताओं का विशेष ख्याल रख रहा है ।

बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को प्राथमिकता के आधार पर मतदान करने का अवसर दिया जा रहा है।

सुबह से लगभग 30 बूथ का निरीक्षण करके आए अपर जिला अधिकारी विवेक राय का कहना है कि जिले के चारों विकास करो में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से मतदान चल रहा है और लोगों को अपने जनप्रतिनिधियों को चुनने के प्रति भारी उत्साह है।

मतदान दिवस (28.07.2025) दोपहर 2 बजे तक जनपद नैनीताल में औसत मतदान 49.61%

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, धुंध और पहाड़ों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार
error: Content is protected !!