नैनीताल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के अंतर्गत आज जनपद नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी माहौल में सुचारु रूप से प्रारम्भ हो चुकी है।

      सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद एवं बहुस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं, अधिकारियों द्वारा मतगणना केंद्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है।

     साथ ही बम निरोधक दस्ते द्वारा नियमित एंटी-सबोटाज चेकिंग की जा रही है।

सभी प्रत्याशियों, उनके समर्थकों एवं आम नागरिकों से अपील-

● शांतिपूर्वक और अनुशासित व्यवहार रखें।

● अफवाहों पर ध्यान न दें।

● पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

● चुनाव परिणामों को लोकतांत्रिक मर्यादा, अनुशासित एवं शांतिपूर्ण तरीके के साथ स्वीकार करें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में चरस तस्करी का भंडाफोड़: दो ग्राम प्रधान और एक पूर्व प्रधान समेत पांच गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.