नैनीताल। गुरुवार दिनांक 7 अगस्त 2025 को अवकाश संबंधित एक फर्जी आदेश विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में भेजा जा रहा है।

जो पूर्णतया गलत है, इस प्रकार का आदेश जिला कार्यालय नैनीताल द्वारा जारी नहीं किया गया है। जो पूर्णतया फर्जी आदेश है।

     इस संबंध में अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि दिनांक 7 अगस्त को अवकाश संबंधी कोई भी आदेश जिला अधिकारी कार्यालय के माध्यम से जारी नहीं किया गया है।

संज्ञान में आया है कि कतिपय व्हाट्सएप ग्रुपों में छुट्टी सबंधित आदेश प्रसारित व प्रचारित किया जा रहा है जो गलत है।

उन्होंने अवगत कराया कि इस संबंध में संबंधित व्यक्ति के बारे में जानकारी ली जा रही है साथ ही पुलिस को सूचना देकर प्राथमिकी भी दर्ज की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी हत्याकांड: VIP कनेक्शन की जांच में नया मोड़, सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर नार्को-पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए तैयार; 26 अक्टूबर को अगली सुनवाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.