सत्यापन अभियान के दौरान बहरूपिया पुलिस के हत्थे चढ़ा, पहचान छुपाकर लड़कियों के साथ फ्रॉड करता और प्रेमजाल में फंसाता था

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे ऑपरेशन कालनेमि और सत्यापन अभियान के दौरान कई बहरूपियों का भंडाफोड़ हो रहा है। साधु-संत बनकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले लोगों को तो पुलिस ने अब तक पकड़ा ही रही है।
वहीं देहरादून में एक ऐसा बहरूपिया पुलिस के हत्थे चढ़ा जो अपनी पहचान छुपाकर लड़कियों के साथ फ्रॉड करता है और प्रेमजाल में फंसाता है।
दून पुलिस के मुताबिक सत्यापन अभियान के दौरान सूचना मिली कि सेलाकुई क्षेत्र में एक व्यक्ति पहचान छुपाकर रह रहा था।
यह व्यक्ति पहचान बदलकर रहता है और स्वयं को काफी अमीर बताता है। यहां तक कि खुद को अमीर दिखाकर वह कई लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाता है। सेलाकुई क्षेत्र में सत्यापन अभियान के दौरान जब इस बहरूपिये के बारे में पुलिस को सूचना मिली तो एसएसपी के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। पुलिस से इस युवक के बारे में पूरी जानकारी जुटाई और इसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

अनंतनाग जम्मू कश्मीर के रहने वाले इफराज अहमद लोलू से देहरादून पुलिस ने पूछताछ की। पहले वह ऐसे किसी भी आरोप को मानने से इनकार करता रहा, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसने अपराध कबूल किया।

बताया कि वह खुद को बहुत अमीर बताकर अपनी पहचान छुपा कर अलग-अलग लड़कियों से दोस्ती करता है। उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनके साथ फ्रॉड करता है।

पहचान छुपाने और वेशभूषा बदलकर लड़कियों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने उसके विरुद्ध 172 बीएस के तहत कार्रवाई की है। इफराज का सत्यापन नहीं कराने पर मकान मालिक का चालान किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  तारा जन सेवा समिति के विशाल कन्या पूजन में 151 कन्याओं का पूजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.