ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कोटाबाग से ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख , ज्येष्ठ प्रमुख,कनिष्ठ प्रमुख पद के 6 उम्मीदवारो ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

कालाढूंगी। कोटाबाग से ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख , ज्येष्ठ प्रमुख,कनिष्ठ प्रमुख पद के 6 उम्मीदवारो ने नामांकन पत्र दाखिल किए।।

कालाढूंगी उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया आज सोमवार को कोटाबाग ब्लॉक प्रमुख पद के लिए रामपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीषा जंतवाल व गेबुआ से क्षेत्र पंचायत सदस्य चित्रा बिष्ट ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

वही ज्येष्ठ प्रमुख के लिए राहुल पंत, व गीता तिवारी व कनिष्क प्रमुख पद के लिए ,अपूर्वा बिष्ट, मिनिता जोशी,ने नामांकन पत्र दाखिल किए ।

अब कल मंगलवार को नाम वापसी किए जा सकते है ।

 14 अगस्त को भारी सुरक्षा के बीच चुनाव प्रकिया सुचारू की जाएगी ।

वहीं देर शाम को ही रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में विक्रम नव संवत्सर का उल्लास: श्री राम सेवक सभा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान
error: Content is protected !!