नैनीताल। जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और एवं क्षेत्र पंचायत के प्रमुख और ज्येष्ठ व कनिष्ठ प्रमुख आदि के पदों पर सोमवार को नामांकन हुए एवं नामांकन पत्रों की जांच की गयी।
इसके बाद लगभग सभी पदों पर स्थिति लगभग साफ होती नजर आ रही है।

खास बात यह है कि केवल ओखलकांडा में ज्येष्ठ उप प्रमुख के पद पर तीन प्रत्याशी हैं, जबकि अन्य सभी पदों पर दो-दो ही प्रत्याशी एक दूसरे के आमने-सामने हैं और यह प्रत्याशी भाजपा व कांग्रेस के समर्थित बताये जा रहे हैं।

सर्वप्रथम जिला पंचायत की बात करें तो अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित पुष्पा नेगी व भाजपा समर्थित दीपा देवी दर्म्वाल एवं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित देवकी बिष्ट एवं भाजपा समर्थित बहादुर सिंह नगदली ने नामांकन किया है और उनके नामांकन वैध पाये गये हैं।

वहीं क्षेत्र पंचायत के प्रमुख पद की बात करें तो बेतालघाट विकास खंड में केवल अंकित व गरिमा नैनवाल, भीमताल में हिमांशु पांडे व डॉ. हरीश बिष्ट, कोटाबाग में चित्रा बिष्ट व मनीषा जंतवाल, धारी में भावना व रेखा आर्या, ओखलकांडा में कमलेश कैड़ा व केशव दत्त, हल्द्वानी में मंजू देवी व मीना पांडे, रामनगर में मंजू नेगी व हंसी जलाल औऱ रामगढ़ में तुलसी देवी व दीप कुमार ने नामांकन किये हैं।

इसी तरह ज्येष्ठ उप प्रमुख के पदों पर बेतालघाट में भावना जोशी व अर्जुन सिंह, भीमताल में चिराग बोरा व उमेश पलड़िया, कोटाबाग में गीता तिवारी व राहुल पंत, धारी में नंदा बल्लभ व चंद्र शेखर, ओखलकांडा में कविता कुड़ाई, कविता नौलिया व सुरेंद्र सिंह, हल्द्वानी में विरेंद्र मेहरा व राजेंद्र दुर्गापाल, रामनगर में संजय नेगी व कंचन चौधरी तथा रामगढ़ में रणजीत सिंह व राजेंद्र बिष्ट ने नामांकन किये हैं।

जबकि कनिष्ठ उप प्रमुख के पदों पर बेतालघाट में लीला राम व राजेश, भीमताल में रागिनी आर्या व सावित्री शर्मा, कोटाबाग में अपूर्वा बिष्ट व मिनिता जोशी, धारी में गीता बिष्ट व कविता नयाल, ओखलकांडा में कविता बोहरा व राजेंद्र प्रसाद, हल्द्वानी में कमल भंडारी व गीतिका, रामनगर में मीना रावत व बसंती आर्या तथा रामगढ़ में पूरन मेहता व स्वाति मेहता चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा भीमताल में यूपीसीएल के 30 कर्मचारियों को मिलेगी एआई की ट्रेनिंग, दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.