ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बाजी पलटती नजर आ रही है। शुरू में बढ़त पर बतायी जा रही सत्तारूढ़ भाजपा स्थिति विपक्षी कांग्रेस के मुकाबले ही बतायी जा रही है।
हालांकि भाजपाई फिर भी आश्वस्त नजर आ रहे हैं और पार्टी ने चुनाव के दौरान जिला मुख्यालय में शक्ति परीक्षण करने की भी पूरी तैयारी की है, जबकि कांग्रेस के नेताओं की संख्या सीमित नजर आ सकती है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जहां भाजपा पहले 8 अपने समर्थित, 4 समान विचारधारा के और 3 बागियों के साथ 27 सदस्यीय जिला पंचायत में अपनी प्रत्याशी दीपा दर्म्वाल की जीत के लिये बहुमत के 14 के आंकड़े से आगे बतायी जा रही थी, वहीं अब पार्टी समर्थित दो सदस्य पार्टी की पकड़ से दूर बताये जा रहे हैं।

इससे भाजपा की संभावनाएं कुछ कमजोर बतायी जा रही हैं, लेकिन जिस तरह से पार्टी ने जिला मुख्यालय में चुनाव के दिन शक्ति परीक्षण तय किया है, उससे पार्टी आखिरी क्षणों में क्या कमाल कर दे कहा नहीं जा सकता।

दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी समर्थकों की बात करें तो सूत्रों के अनुसार प्रत्याशी और पार्टी के द्वारा 9-9 सदस्य अपने पाले में लाने की रणनीति पर काम किया गया।

ऐसे में पार्टी नेता खासकर बेतालघाट क्षेत्र के 3 सदस्यों के साथ अपनी प्रत्याशी को 17 से 19 तक मत पड़ने का दावा कर रहे हैं। हालांकि दावों की सच्चाई हमेशा ही विश्वास की कसौटी पर प्रश्नों के घेरे में रहती है।

भाजपा नेताओं का रहेगा शक्ति परीक्षण, कांग्रेसी भी रहेंगे मौजूद

भारतीय जनता पार्टी की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी दीपा दर्मवाल के समर्थन में गुरुवार 14 अगस्त को जिला मुख्यालय में भाजपा नेताओं व जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा रहेगा।

पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने पार्टी के सभी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों से प्रातः 10 बजे जिला पंचायत कार्यालय नैनीताल में अध्यक्ष पद के लिए मतदान से पूर्व प्रातः 9 बजे माल रोड नैनीताल में चर्च के पास एकत्र होने का आह्वान किया है। 

बिष्ट ने बताया कि इस अवसर पर विधायक, मेयर, पूर्व मेयर, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक, पार्टी के प्रदेश व जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।

दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी की बात करें तो नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य यहां मौजूद रहेंगे, जिन्हें पार्टी ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की जिम्मेदारी सोंपी है।

उनके साथ हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश और पार्टी जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष सतीष नैनवाल के साथ स्थानीय स्तर पर पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल सहित अन्य नेता यहां कांग्रेस समर्थक सदस्यों के उत्साहवर्धन के लिये मौजूद रह सकते हैं।

वहीं सबसे खास बात यह भी कि कांग्रेस की ओर से किसी विपरीत स्थिति में न्यायिक मोर्चे के लिये कमलेश तिवारी की अगुवाई में अधिवक्ताओं की टीम भी मौके पर मौजूद रहनी तय है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : खो-खो एसोसिएशन उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी घोषित, सुरेंद्र भूटियानी बने अध्यक्ष

You missed

error: Content is protected !!