ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल।   जिले के बेतालघाट ब्लॉक में 14 अगस्त 2025 को होने वाले ब्लॉक प्रमुख चुनाव से ठीक पहले गुरुवार को एक गोलीबारी की घटना ने सनसनी फैला दी।

इस घटना में एक ग्रामीण के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत बेतालघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस गोलीकांड को चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने की साजिश करार देते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना सत्तारूढ़ दल की ओर से चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास है।

यह भी पढ़ें :  शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा शिकंजा, 3 तस्कर गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!