जिला पंचायत अध्यक्ष का अब 18 को दोबारा होगा चुनाव,हाई कोर्ट ने दिया आदेश

नैनीताल। हाईकोर्ट ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को रद्द करते हुए इसे दोबारा कराने का निर्देश दिया है।

अदालत ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान लापता हुए जिला पंचायत सदस्यों का अब तक कोई सुराग न मिलने पर नाराजगी जताई है।

कांग्रेस की जिला पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी पुष्पा नेगी की याचिका पंचायत सदस्यों के अपहरण के मामले पर सुनवाई हुई।

अदालत ने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और लापता जनप्रतिनिधियों को लेकर प्रशासन की निष्क्रियता चिंता का विषय है।

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बयान दिया है कि उन्होंने अब तक प्रकरण से संबंधित कोई वीडियो नहीं देखा है।

हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और लापता सदस्यों की तलाश के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की ऐतिहासिक रामलीला में कलाकारों की साधना, 14 वर्षों से कुंभकरण का दमदार पाठ कर रहे रक्षित शाह

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.