रिपोर्टर – गोविन्द राना

मुनस्यारी। महावीर चक्र विजेता दीवान सिंह दानू रा0इ0का0 विर्थी में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर प्रभात फेरी विर्थी फाल तक गयी उसके बाद प्रधानाचार्य खड़क सिंह धामी जी ने झण्डा रोहण किया।मुनस्यारी : महावीर चक्र विजेता दीवान सिंह दानू रा0इ0का0 विर्थी में मनाया गया 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह

समारोह के मुख्य अतिथि गोविन्द सिंह राणा पूर्व प्रधानाध्यापक रा0 इ0 का0 विर्थी रहे। ये इसी विद्यालय में कार्यरत थे यही से सेवा निवृत्त हुए हैं तथा आज विद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने आए है। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।मुनस्यारी : महावीर चक्र विजेता दीवान सिंह दानू रा0इ0का0 विर्थी में मनाया गया 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह

कार्यक्रम का संचालन  वीरेन्द्र कुमार स0अ0 रा0इ0का0 विर्थी ने किया। इस अवसर ग्राम प्रधान भुर्तिंग कुनाल राठौर, प्रधान मगर  पुष्कर सिंह राणा क्षेत्र पंचायत भुर्तिंग  चम्पा देवी जो नामिक से आयी थीं।मुनस्यारी : महावीर चक्र विजेता दीवान सिंह दानू रा0इ0का0 विर्थी में मनाया गया 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह

इसके अलावा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। प्रधानाचार्य मुख्य अतिथि व एन0सी0सी0 टीम ने शहीद महावीर चक्र विजेता दीवान सिंह दानू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामलीला में दशरथ के पुत्र वियोग और केवट की भक्ति ने दर्शकों को किया भाव-विभोर, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.