नैनीताल में श्री राम सेवक सभा प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। रामसेवक सभा प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ हांडी फोड़ का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
छोटे-छोटे बच्चे राधा कृष्ण जोड़े में इस प्रतियोगिता में शामिल हुए। तमाम स्कूल बच्चों ने प्रतियोगिता में हुनर दिखाया
तो वही यो पहाड़ संस्था द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राम सेवक सभा प्रागण में आयोजित श्री कृष्ण लीला प्रतियोगिता में राधा कृष्ण बनकर पहुचे बच्चों ने राधा कृष्ण की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।
यो पहाड़ संस्था के आयोजक संतोख ने कहा संस्था का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ ही आपसी भाईचारे का संदेश देना है।
वही कृष्णलीला प्रतियोगिता में पहुचे बच्चों का कहना है कि साल भर उन्हें श्री कृष्ण जन्माष्टमी का इंतजार रहता है, ताकि वे राधा कृष्ण बनकर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सके।





