ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कारफुलवाड़ी-खाईंधार सड़क के लिए आंदोलन तेज, महिलाओं का 14वें दिन भी जारी रहा अनशनउत्तराखंड के विकास को मिली रफ्तार: धामी सरकार ने 1967 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, जीआईएस ड्रेनेज सिस्टम से जलभराव और बाढ़ पर लगेगी लगाम
खबर शेयर करे -

भूमि संस्था द्वारा, उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण सम्बन्धी तीन सप्ताह चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

काशीपुर। भूमि संस्था द्वारा, निकट सनातन धर्म मंदिर करनपुर, जसपुर में आज खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ग्राम करणपुर के प्रधान हरि ओम सुधा ने भी उपस्थित महिला समूहों को संबोधित किया। भूमि संस्था की अध्यक्ष भावना पांडे एवं समन्वयक नकुल पांडे द्वारा भी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजना यथा जनधन खाते अटल पेंशन योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया गया कि हमारी लालपुर शाखा से समस्त बैंकिंग सेवाओं को प्राप्त करें।

कार्यक्रम का संचालन कृष्ण मोहन उपाध्याय द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिखा सुधा, रेनू छाबड़ा, श्वेता बत्रा, पूजा शर्मा, पूजा रानी सहित अनेक महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत श्री राम सेवक सभा ने लगाए 60 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

You missed

error: Content is protected !!