ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित कोसी नदी में मंगलवार दोपहर में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। कोसी नदी में शव मिलने की सूचना पर खैरना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। घटना की खबर मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खैरना चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया युवक की पहचान दान सिंह (42) पुत्र पान सिंह निवासी ओखिना ताड़ीखेत अल्मोड़ा के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि युवक का शव जहां पड़ा था, वहां से बहकर 100 मीटर आगे पत्थरों के पास अटका गया। ग्रामीणों के मुताबिक युवक कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

साथ ही वह जयपुर के एक होटल में काम करता था और पिछले दो महीनों से घर पर आया था। दान सिंह अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियों और एक बेटे को रोता हुआ छोड़ गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भिजवाया है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
error: Content is protected !!