ब्रेकिंग न्यूज़
कप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकातएसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस का बड़ा खुलासा: 7 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ समेत दो गिरफ्तार, ₹2.28 लाख नकदी और चोरी की बाइक बरामदरामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में हुई योगा ट्रेनर ज्योति मेर की सनसनीखेज हत्या का नैनीताल पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

इस बहुचर्चित मामले में पुलिस ने आरोपी अभय कुमार उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है, जो हत्या के बाद नेपाल भाग गया था। हत्या के पीछे की कहानी पारिवारिक विवाद, अवैध संबंधों और आक्रोश से जुड़ी बताई जा रही है।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जानकारी दी की, पुलिस टीमों ने घटना की बारीकी से जांच की। सीसीटीवी फुटेज, संदिग्धों की गतिविधियों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने अभय कुमार की पहचान की।

उसके नेपाल भाग जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और आखिरकार नगला तिराहा से उसे दबोच लिया।

जांच में सामने आया कि ज्योति मेर अजय और अभय नामक दो भाइयों के योगा सेंटर में काम करती थी। ज्योति के साथ अजय के अवैध संबंध थे, जिसकी वजह से अजय ने अपने भाई अभय को आर्थिक रूप से सहयोग देना और घर में रखना बंद कर दिया था। इससे अभय में गहरा आक्रोश पनप गया।

इसी गुस्से में आकर 31 जुलाई को अभय ने ज्योति मेर की उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पोस्टमॉर्टम में ज्योति के गले और हाथों पर निशान व सिर पर चोटें पाई गई थीं।

पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा भी बरामद कर लिया है, जिससे जुर्म की पुष्टि हुई। साथ ही उसकी नेपाल भागने की योजना की जानकारी भी सामने आई है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 23 जून 2026

You missed

error: Content is protected !!