उच्च न्यायालय द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की मतगणना के सीसीटीवी फुटेज देखने के 3:30 घंटे बाद संतुष्ट हुए अब सदस्य उच्च न्यायालय में अपनी बात रखेंगे

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। उच्च न्यायालय द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष पद की मतगड़ना के सी.सी.टी.वी.फुटेज देखने के लिए बनाई गई समिति ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में वीडियो का लगभग 3 घंटे तक अवलोकन किया। व्यवस्थाओं से संतुष्ठ दिखे सदस्यों ने कहा न्यायालय में अपनी बात रखेंगे।
गुरुवार सवेरे 11 बजे न्यायालय से बनाई समिति कलेक्ट्रेट पहुंची और ट्रेजरी के डबल लॉक से वीडियो फुटेज निकालकर जिलाधिकारी सभागार में देखने के लिए ले गई।

एस.पी. डॉ.जगदीश चंद्रा की सुरक्षा व्यवस्था में भारी पुलिस बल के बीच समिति के अलावा मीडिया व अन्य को भी अंदर जाने की अनुमाती नहीं दी गई। इस समिति में सरकारी अधिवक्ताओं की तरफ से ए.ए.जी. जी.एस.विर्क, अधिवक्ता अवनेंद्र प्रताप सिंह और अधिवक्ता राजीव बिष्ट विपक्ष की तरफ से व.अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, व.अधि.देवेंद्र पाटनी और अधिवक्ता त्रिभुवन फर्त्याल, इसके अलावा नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, पराजित प्रत्याशी पुष्पा नेगी और निर्वाचन आयोग के अधिवक्ता संजय भट्ट ने जिलाधिकारी की मौजूदगी में मतदान व मतपत्र गिनती का वीडियो फुटेज देखा।
नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर उन्होंने पूरी सी.सी.टी.वी.और वीडियो फुटेज देखी। वो इससे संतुष्ट हैं और अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में अपना पक्ष रखेंगी।

वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत ने बताया कि न्यायालय के निर्देशों पर बैलेट पेपर(मतपत्र)से छेड़छाड़ मामले में मतगड़ना स्थल का सी.सी.टी.वी.फुटेज देखने गए थे।

जिलाधिकारी की अच्छी व्यवस्थाओं के बीच उन्हें वोटिंग, वोट अलग अलग करना और फिर वोटों की गिनती दिखाई गई। कहा की अब वो न्यायालय में अपनी बात रखेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध निदेशक बने प्रो. मनोज कुमार आर्या, कूटा ने शॉल और तिमूर का पौधा भेंट कर किया सम्मानित
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.