हल्द्वानी। राजेंद्र नगर_राजपुरा गली नंबर 2, हल्द्वानी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु दुख निवारण साहिब में कल व परसों दिनांक 23 व 24 अगस्त 2025 दिन शनिवार व रविवार को, साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब का _पहला प्रकाश पर्व_ बड़े ही उत्साह व हर्ष के साथ मनाया जाएगा।
जिसमें सिख पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनीये जत्थे व कथा वाचक भारत के विभिन्न प्रांतो से हल्द्वानी में पधार रहे हैं, जो की गुरबाणी रस से व गुरु ग्रंथ साहिब जी के उपदेशों से संगत को निहाल करेंगे।
24 अगस्त दिन रविवार को समागम सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक गुरुद्वारा साहिब में मनाया जाएगा l
समागम के दौरान दोपहर 12:00 बजे से गुरु के अटूट लंगर वरतेंगे।
आज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरुद्वारा परिसर के हाल में आयोजित सभा में, हल्द्वानी व निकटवर्ती क्षेत्र वासियों के लिए समागम में पहुंचाने हेतु अपील की।
इस सभा में गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के मुख्य सेवादार स. रणजीत सिंह, उप मुख्य सेवादार स .फतेह सिंह, जनरल सेक्रेटरी स. हरविंदर सिंह व स. परमजीत सिंह, प्रवक्ता स. इंद्रजीत सिंह व मीडिया प्रभारी स . हरप्रीत सिंह, अन्य संगत जन के साथ सेवा हेतु उपस्थित थे।





