भीमताल। विकासखंड ओखलकांडा  के ग्राम पंचायत कुकना मैं लगातार बाघ का आतंक चल रहा है।बाघ  गांव में कई लोगों के पालतू कुत्ते, बकरी, गाय व भैंसों को निवाला बन चुका है आज सुबह बाघ के द्वारा ग्राम सभा कूकना निवासी गोपाल सिंह पुत्र आलम सिंह की दुधारू गाय  मार दी गई है।

जिसकी खबर पीड़ित परिवार ने रेंजर भांगराड़ा को व्हाट्सएप के माध्यम से अवगत कराया। रेंजर साहब को फोन लगाने पर उनके द्वारा फोन नहीं रिसीव किया गया ।

यह क्षेत्र  नैनीताल  जिले में आता है जबकि यहां का बैंड फॉरेस्ट यहां से डेढ़ सौ किलोमीटर दूर चंपावत में पड़ता है। अभी तक विभागीय अधिकारियों के द्वारा इस मामले में किसी भी प्रकार से जानकारी नहीं ली गई है।

यह परिवार अत्यंत गरीब अंत्योदय परिवार से आता है।  पूर्व ग्राम प्रधान मदन सिंह नौलिया ने इस गरीब परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।

 

यह भी पढ़ें :  राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का हल्द्वानी में भव्य स्वागत, बोले—जनसेवा और उत्तराखंड के विकास को देंगे प्राथमिकता

यहां लगातार बाघ का आतंक, कई जानवरों को बनाया निवाला

Advertisement

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.