फायरिंग से दहशत फैलाने वाले गैंग पर SSP NAINITAL मीणा की बड़ी कार्यवाही

गैंग लीडर अमृतपाल उर्फ पन्नू सहित 16 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत

 नैनीताल।   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा अधीनस्थों को लगातार निर्देश दिए गए हैं कि अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखते हुए उन पर कठोरतम कार्यवाही अमल में लाई जाए।

    बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी के समर्थक द्वारा प्रतिद्वंदी समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर सशस्त्र विद्रोह की घटना को गंभीरता से लेते हुए, गैंग लीडर अमृतपाल उर्फ पन्नू पुत्र निंदर सिंह निवासी रोशनपुर, थाना गदरपुर, जनपद उधम सिंह नगर व इसके 16 सदस्यीय गिरोह के विरुद्ध थाना बेतालघाट में FIR संख्या 10/2025 धारा 109, 190, 191(2), 191(3), 351(2), 351(3), 3(5) BNS पंजीकृत किया गया था।

  मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा इस गैंग के उत्तर प्रदेश समाजविरोधी गिरोहबन्द क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की परिधि में आने के कारण व *न्यायहित एवं जनहित में गैंग का चार्ट तैयार कर गैंग के लीडर सहित 16 सदस्यों के विरुद्ध दिनांक 23.08.25 को थाना बेतालघाट में FIR नं. 12/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत कर कठोर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

गैंग के 16 सदस्य-

1. अमृतपाल उर्फ पन्नू पुत्र निंदर सिंह निवासी रोशनपुर थाना गदरपुर उधम सिंह नगर, उम्र 30 वर्ष

2. गुरजीत सिंह उर्फ पारस पुत्र मनजीत सिंह निवासी बेरिया दौलत थाना केलाखेड़ा जिला उधम सिंह नगर, उम्र 28 वर्ष

3. प्रदीप सिंह उर्फ सोकर पुत्र तेजा सिंह निवासी मुंडिया कला थाना बाजपुर जनपद उधम सिंह नगर, उम्र 32 वर्ष (हाल निवासी गंगापुर पहाड़ी, पीरु मदारा, रामनगर)

4. वीरेंद्र उर्फ विक्की आर्य पुत्र मोहन राम निवासी लखनपुर रामनगर जिला नैनीताल, उम्र 39 वर्ष

5. पंकज पपोला पुत्र नरसिंह निवासी बिंदुखत्ता थाना लालकुआं जिला नैनीताल, उम्र 29 वर्ष

6. प्रकाश भट्ट पुत्र गोपाल दत्त निवासी बिंदुखत्ता थाना लालकुआं जिला नैनीताल, उम्र 28 वर्ष

7. रविंद्र कुमार उर्फ रवि पुत्र चंदन प्रकाश निवासी ग्राम ढेला पटरानी, मालधनचौड़, रामनगर, उम्र 28 वर्ष

8. यश भटनागर उर्फ यशु पुत्र राजीव भटनागर निवासी शिवलालपुर मंडी थाना रामनगर जिला नैनीताल, उम्र 19 वर्ष

9. दीपक सिंह रावत पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत निवासी चित्रकूट कोटद्वार रोड, रामनगर, जिला नैनीताल, उम्र 28 वर्ष

10. हेमंत बलोदी पुत्र चंडी प्रसाद बलोदी निवासी गली नंबर 6, शांतिकुंज, रामनगर, जिला नैनीताल, उम्र 36 वर्ष

11. रोहित पांडे पुत्र मदन पांडे निवासी बेड़ा झाल, रामनगर, जिला नैनीताल

12. संदीप खोलिया निवासी हल्द्वानी, जिला नैनीताल

13. मनोज खोलिया निवासी हल्द्वानी, जिला नैनीताल

14. निक्कू शाही निवासी हल्द्वानी, जिला नैनीताल

15. संदीप बधानी निवासी हल्द्वानी, जिला नैनीताल

16. राहुल बधानी निवासी हल्द्वानी, जिला नैनीताल

गैंग की गतिविधियां –

    गैंग के सभी सदस्य मानव शरीर एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त हैं इस गैंग द्वारा सुसंगठित होकर नियमित रूप से अपराध कृत किया जा रहे थे। लंबे समय से मारपीट, फायरिंग, तलवारबाजी/चाकूबाजी, जनता को डराना-धमकाना, लूटपाट एवं भय का वातावरण बनाने जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त है। इनके स्वतंत्र विचरण से जनहित गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा था।

नैनीताल पुलिस का संदेश

अपराधियों को संरक्षण नहीं, सीधी जेल की राह, गुंडागर्दी और अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही जारी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा में पंचायत प्रतिनिधियों का प्रदर्शन, कर्मचारियों की नियुक्ति और मनरेगा भुगतान की मांग; आज गैरसैंण कूच का ऐलान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.