ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

लालकुआं पुलिस ने शराब तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 2 शराब तस्करों को 156 पाउच कच्ची शराब खाम के साथ किया गिरफ्तार

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025″के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन,  दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में  दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में थाना लालकुआं पुलिस टीम द्वारा सुभाष नगर बैरियर के पास टांडा जंगल लालकुआं से अभियुक्त अनुज मिश्रा पुत्र पुत्र राहुल मिश्रा हाल निवासी वीआईपी गेट 2 किलोमीटर लालकुआं को एक प्लास्टिक के कट्टे में 51 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के शिवपुरी नंबर 6 डामर प्लांट बिंदुखट्टा लालकुआं के पास से अभियुक्त हरीश मेहता पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह मेहता निवासी रावत नगर द्वितीय बिंदुखत्ता लालकुआं को एक प्लास्टिक के कट्टे में 105 पाउच अवैध कच्ची शराब के गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किये गये है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी कोतवाली में ‘पति-पत्नी और वो’ का हाई वोल्टेज ड्रामा, पति की चैटिंग पकड़कर धरने पर बैठी पत्नी
error: Content is protected !!