हल्द्वानी। जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा की रहने वाली 19 वर्षीय एनसीसी कैडेट और बीए की छात्रा मीनू मौर्या की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मीनू एमबीपीजी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी और एनसीसी की नियमित ट्रेनिंग ले रही थी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मीनू रोज की तरह एनसीसी ट्रेनिंग पर गई और दोपहर तक घर लौट आई। लेकिन घर आने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत अचानक बिगडऩे लगी, उसे तेज पेट दर्द, जलन और उल्टियों की शिकायत हुई।

परिजन उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद उसकी हालत और बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक मीनू ने रास्ते में बताया था कि उसने एनसीसी ट्रेनिंग से लौटते समय मोमो खाए थे, जिसके बाद से ही वह अजीब महसूस करने लगी थी। इसी बात को लेकर अब मौत के कारण संदिग्ध बना है।

कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 24 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.