ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  रोडवज से सेट तहसील परिसर के खंडहर में लाश मिलने से मचा हड़कंप। रविवार के दिन हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में तेज दुर्गंध आने से लोगों ने निकट तहसील परिसर में किसी जानवर के मरे होने की संभावना जताई। जिसकी बाद कछ लोग ने वहां तलाश शुरू करी।

तलाशी के दौरान वहां स्थित खंडहर में सड़ी गली लाश दिखी। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शुरू कर दी। जांच में पता चला कि मृतक का नाम मनोज बेलवाल है जो कि हल्द्वानी बेस अस्पताल में एम्बुलेंस ड्राइवर था।

पत्नी के निधन के बाद से ही मनोज अवसाद में रहने लगा और शराब का आदी हो गया था। पिछले दो सालों से वह ड्यूटी पर भी नहीं गया था। सूचना के मिलते ही मनोज के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मनोज मुख्य रूप से बेतालघाट निवासी बताया जा रहा है।

मनोज की पत्नी का निधन भी पांच वर्ष पूर्व हो गया था। और एक बेटी है जो अपने मामा के साथ रहती है। मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में नए शैक्षिक सत्र को लेकर प्रशासन सख्त, प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी रखने और सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!