जिला पंचायत कार्यालय नैनीताल में बड़े बाबू ( रोकड़िया ) के पद पर कार्यरत गिरीश चंद्र आर्य सम्मानित 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। जिला पंचायत कार्यालय नैनीताल में बड़े बाबू ( रोकड़िया ) के पद पर कार्यरत गिरीश चंद्र आर्य विभाग को 30 साल की सेवा देकर सेवानिवृत हुए ।

सेवानिवृत होने पर विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने विदाई समरोह का अयोजन किया l 

 विभाग में आयोजित समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने गिरीश चंद्र आर्य व उनकी पत्नी हंसी आर्य को बधाई एवम शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके सराहनीय कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया।

अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार ने गिरीश चंद्र के कार्य की सराहना की और अन्य कर्मचारियों से उनके कार्य और अनुभव से सीख लेने को कहा।

इंजीनियर डीएस नेगी ने कहा की तू चल मैं आता हूँ। अगले ही महीने मेरा भी सेवानिवृत होना है, हम दोनों का भाई चारे का संबंध रहा है , इनका अपनी सत्यनिष्ठा बात को रखने का तरीका बेहद ही सरल और बेबाक है।

इसके साथ ही इनका सभी कर्मचारियों के साथ भी कुशल व्यवहार रहा है।

उनसे आगे भी जिला पंचायत विभाग के कार्यों में सहयोग करने को कहा।

कार्यक्रम के अतिथि नवीन चन्द्र ने कहा कि गिरीश चंद्र के मेरे समधी बनने से पहले से ही हमारे संबध हैं, इनका कार्यकुशल व्यवहार विभाग के साथ ही अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का श्रोत है।

गिरीश चंद्र ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और अपने कार्य अनुभव के अनुसार नियमानुसार व ईमानदारी से करने की प्रेरित किया।

इस दौरान अपर मुख्यअधिकारी महेश कुमार, डीएस नेगी, गोपाल सिंह नयाल, जी एस भौरियाल, चंद्रपाल सिंह बिष्ट, ए बी पपने, दीपा मटियाली, हंसी बिष्ट व विभाग के सभी कर्मचारी मौजूद रहे l

Advertisement
यह भी पढ़ें :  किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में चार गिरफ्तार; व्हाट्सएप पर भेजी जाती थीं महिलाओं की तस्वीरें

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.