ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी। आईजी कुमाउं रिद्धिम अग्रवाल ने पुलिस की कार्यप्रणाली और बेहतर तथा आधुनिक बनाने लिए मिशन नव शिखर अभियान शुरू किया है ।

अभियान के तहत कुमायूँ परिक्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्था को और अधिक बेहतर, सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाए जाएंगे इस अभियान के अंतर्गत कुमाऊं के सभी जनपद के एसएसपी, सीओ अलग-अलग विषयों पर अध्ययन, विश्लेषण व प्रभावी कार्ययोजना तैयार करेंगे।

IG कुमाउं रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि अभियान के तहत कैंची धाम में यातायात प्रबंधन को वैज्ञानिक और तकनीक आधारित कैसे बनाया जा सकता है।

सड़क हादसे रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट की पहचान कर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे ।

गंभीर अपराध के अनावरण में फॉरेंसिक की भूमिका बढ़ाने के लिए संसाधन और प्रशिक्षण पर जोर दिया जाएगा।

साइबर अपराधों की रोकथाम, डिजिटल धोखाधड़ी,साइबर अपराध पर विशेष निगरानी आदि इस अभियान के तहत शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें :  शादी से इनकार पर हाईटेंशन पोल पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

You missed

error: Content is protected !!