राजधानी लखनऊ में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के गुडंबा थाना क्षेत्र में एक पटाखा फैक्‍ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई।

कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक धमाका उस वक्‍त हुआ जब पटाखा व्यवसायी आलम अपने घर में ही बारूद और पटाखे बनाने का काम कर रहे थे।

के से पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया, जिसमें आलम, उनकी पत्नी और दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि अन्‍य लोगों को अस्‍पताल में भती कराया गया जहां 2 लोगों की मौत हो गई। मलबे में तीन से अधिक लोग दबे होने की सूचना है और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स, दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीमें पहुंच गईं।

कई थानों पुलिस बल तैनात है और घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया है।

धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास के इलाके में सन्नाटा छा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

आलम का घर बेहटा बाजार में स्थित था जहां वे अवैध रूप से पटाखे बनाते थे। जांच में सामने आया है कि घर में भारी मात्रा में बारूद रखा गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

पुलिस और प्रशासन के अनुसार यह पटाखा निर्माण का अवैध कारोबार था। आलम परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर घरेलू स्तर पर पटाखे तैयार करते थे, लेकिन लाइसेंस की कोई जानकारी नहीं मिली।

धमाके के बाद मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है। एनडीआरएफ की टीम भी सहायता के लिए बुलाई गई है।

घायलों की संख्या छह से अधिक बताई जा रही है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.