ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

एस.एस. स्नूकर क्लब नैनीताल में संपन्न स्नूकर चैंपियनशिप, फै़ज़ सिद्दीकी बने विजेता

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। एस.एस. स्नूकर क्लब नैनीताल द्वारा आयोजित द्वितीय स्नूकर चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला आज बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ। यह प्रतियोगिता 10 अगस्त से आरंभ हुई थी।

जिसमें नैनीताल,भीमताल एवं भवाली के अंतर्गत आने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कुल 32 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

जिसमें अंततः फाइनल मुकाबला फै़ज़ सिद्दीकी और लोकेश साह के बीच खेला गया, जिसमें फै़ज़ सिद्दीकी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 5-1 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा भाजपा की जिलाध्यक्ष एवं प्रख्यात समाजसेवी श्रीमती कविता गंगोला तथा विशेष अतिथि भाजपा नेता  विक्रम सिंह रावत उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि  गंगोला ने विजेता फै़ज़ सिद्दीकी को 21 हज़ार रुपये नकद पुरस्कार व ट्रॉफी तथा उपविजेता लोकेश साह को 11 हज़ार रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की।

इस अवसर पर  गंगोला ने आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ युवाओं को नशे एवं अन्य बुरी आदतों से दूर रखने के साथ-साथ खेलों की ओर प्रेरित करती हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं का खेलों में सक्रिय होना समाज एवं राष्ट्र के लिए सकारात्मक संदेश है।

प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए कमेटी की ओर से सनी साह, गोविंद, सूरज टम्टा,एवं रोशन लाल ने सहयोग किया।

इस सफल प्रतियोगिता का संचालन सुमित राणा ने किया। फाइनल मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे जिसमें किशन सिंह,करण सिंह बिष्ट (रवि), गोविंद, रोशन, मोहित जोशी, विनीत साह, सूरज, पीयूष जोशी, विमल बृजवासी, गोकुल, अनस ,भानु, मोनू, समीर, रोनी भारती आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी : चकलुवा में आवासीय प्लॉटिंग को लेकर नया विवाद, ग्रामीणों ने नाले के सीमांकन पर उठाए सवाल,बिल्डरों पर मनमाने ढंग से नाला मोड़ने के आरोप

You missed

error: Content is protected !!