ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रामनगर पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया 

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद मीणा द्वारा जनपद नैनीताल में अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने 2 अलग अलग मामलों में बड़ी कार्यवाही करते हुए 2 शातिर चोरों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया है।

गौरव नैनवाल की तहरीर पर अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर ₹50,000 नकद, 3 जोड़ी चाँदी की पायल, 2 जोड़ी चाँदी के बिछुए, 1 चाँदी का मंगलसूत्र, 3 चाँदी की अंगूठी तथा अन्य सामान चोरी करने पर थाना रामनगर पर एफआईआर संख्या 272/25 पंजीकृत की गई थी।

 कमला देवी की तहरीर पर अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से ₹20,000 नकद, 2 जोड़ी चाँदी की पायल, टेबल फैन एवं अन्य सामान चोरी करने पर थाना रामनगर पर एफआईआर संख्या 277/25, धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस पंजीकृत की गई थी।

     वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के आदेश, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर  अरुण सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण कर गिरफ्तारी के प्रयास किये गए।

     पुलिस टीम ने नन्हे उर्फ सलीम पुत्र साबिर एवं जावेद पुत्र रिसाल अहमद, निवासी चिल्किया रामनगर,  को कुमाऊं प्लाईवुड फैक्ट्री के पास स्थित निर्माणाधीन मकान से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के विकास को मिली रफ्तार: धामी सरकार ने 1967 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, जीआईएस ड्रेनेज सिस्टम से जलभराव और बाढ़ पर लगेगी लगाम

You missed

error: Content is protected !!