हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी के जिला नैनीताल इकाई ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी उन्होंने कहा 30 तारीख को विवेक शर्मा नाम के फेसबुक यूजर ने पहाड़ी समाज को उनके अस्तित्व को ललकारते हुए कहा कुमाऊनियों को अपने पांच पीडिया का पता नहीं है।

यह शब्द कुमाऊं के गौरवशाली इतिहास का अपमान करना है इससे हमारे समाज की भावनाओं को आघात पहुंचा है।

ऐसे व्यक्ति जो खुद बाहर से आकर कुमाऊं में निवास कर रहा है और हमारे ही अस्तित्व पर सवाल खड़े कर रहा है समाज को बांटने का काम कर रहा है।

जिला अध्यक्ष मोहन कांडपाल ने कहा यह हमारे कुमाऊनी समाज के कत्युरी वंश चंद वंश के गौरवशाली इतिहास का हमारे कुल देवी देवताओं और राजाओं का अपमान है ।

ऐसे व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई करें तहरीर में कहा गया है।

यदि इस व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई नहीं होगी तो कुमाऊनी समाज के लोग स्वयं ऐसे तुच्छ मानसिकता के लोगों से निपेंगे।

इस दौरान नगर अध्यक्ष फौजी भुवन पांडे,भगवन्त सिंह राणा,कविता जीना गीता बिष्ट फौजी राजेंद्र कांडपाल हरेंद्र राणा विनोद नेगी दीपक गोस्वामी अंजू पांडे आदि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, कालाढूंगी में कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.