डिलीवरी के लिए भर्ती की गई महिला की मौत,महिला की मौत होते ही झोलाछाप एवं उसका स्टाफ मौके से भाग निकला,लोगों ने जमकर किया हंगामा

रुड़की। भगवानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में एक झोलाछाप के क्लीनिक पर डिलीवरी के लिए भर्ती की गई महिला की मौत हो गई। महिला किरन निवासी निवासी गोविन्दपुरी पडोरा धोलाघाट, थाना रानीखेत जिला अल्मोड़ा की रहने वाली है।
सुबह के समय उसको डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। शाम के समय उसकी मौत हो गई। महिला की मौत होते ही झोलाछाप एवं उसका स्टाफ मौके से भाग निकला। लोगों ने जमकर हंगामा किया।

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक किराये के मकान में झोलाछाप ने क्लीनिक चला रखा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 21 अक्टूबर2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.