ब्रेकिंग न्यूज़
आदर्श नवयुवक श्री रामलीला समिति की बैठक में आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले, पुतला दहन और रामबरात निकालने पर भी बनी सहमतिलाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में दीक्षारम्भ कार्यक्रम, नए विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की शिरकतविश्व स्तनपान सप्ताह पर ग्राफिक एरा भीमताल का जनजागरूकता अभियान, गांव-गांव पहुंचकर माताओं को बताए स्तनपान के फायदेविजय शंखनाद रैली के वायरल वीडियो पर सुमित हृदयेश का पलटवार, बोले- ‘फेक AI वीडियो से नफरत फैलाने की कोशिश’ओखलकांडा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक खाई में गिरने से चालक की मौत; चार घायल
खबर शेयर करे -

नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में हरीनगर के पास एक भाई दूसरा भाई का बना दुश्मन

छोटे भाई ने बड़े भाई का पत्थर और कांच की बोतल मारकर सिर फोड़ा

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में नशेड़ी भाई बना अपने भाई का दुश्मन। छोटे भाई ने बड़े भाई का पत्थर और कांच की बोतल मारकर सिर फोड़ा।

पुलिस ने घायल को एम्ब्युलेंस से इलाज के लिए भेजा और आरोपी को मेडिकल के लिए पहुंचाया। 

       नैनीताल में तल्लीताल के हरिनगर क्षेत्र में रहने वाले 26 वर्षीय आकाश और उसके बड़े भाई 35 वर्षीय रवि में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

साफसफाई का काम करने वाले परिवार में छोटा बेटा आकाश नशे का आदि बताया जा रहा है। घटना के अनुसार, रवि घर में था जब उसका छोटा भाई आज शाम घर पहुंचा।

आकाश ने रवि के साथ कहासुनी के बाद उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया। इसके बाद उसने घायल रवि के सिर पर कांच की बोतल भी दे मारी।

मोहल्ले ने इस पूरी घटना को देखा और पुलिस को सूचित किया। उन्होंने घायल रवि को अस्पताल भेजा और आकाश को कब्जे में लेकर रस्सियों से बांध दिया।

दोनों के पिता मेले में सफाई का कार्य करते हैं। अस्पताल से जानकारी मिली है कि रवि को नौ टांके आए हैं।

       बड़े भाई रवि ने बताया कि वो शाम को घर में बैठा था, जब उसका छोटा भाई आकाश नशे की हालत में घर आया और बेवजह सर पर पत्थर मार दिया और फिर बोतल फोड़ दी।

कहा कि इस घटना को पूरा मोहल्ला देख रहा था। पिता ने बताया कि वो नंदा देवी महोत्सव में सफाई का काम कर रहे थे और जब घर लौटे तो किसी ने रास्ते मे बताया कि उनके बेटों के बीच झगड़ा हुआ है।

वह सीधे अस्पताल भागकर आए हैं और उन्हें लड़ाई का कारण पता नहीं है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: मल्लिकार्जुन खड़गे कुछ ही देर में करेंगे ‘विजय शंखनाद’ रैली का आगाज

You missed

error: Content is protected !!