एसएसपी प्रहलाद मीणा ने विवेचकों का लिया आदेश कक्ष, विवेचनाओं को लंबित रखने पर लगाई फटकार

विवेचना में लापरवाही बरतने पर 4 विवेचकों के विरुद्ध कार्यवाही

1 उपनिरीक्षक और 1 अपर उपनिरीक्षक को किया निलंबित, 2 उपनिरीक्षकों को किया लाईन हाजिर

हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद के सभी विवेचकों का आदेश कक्ष लिया गया। विवेचनात्मक कार्यवाहियों की समीक्षा कर सभी विवेचकों को दिए सख्त दिशा निर्देश:–

गुमशुदगी की विवेचनाओं में गंभीरता से कार्य करें, लापरवाही करने पर दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। 

गुमशुदाओं से संबंधित सभी पोर्टलों पर डाटा अंकन और प्रचार प्रसार संबंधी कार्यवाही पूर्ण करें और उन्हें विवेचात्मक कार्यवाही में भी शामिल करें।

विवेचनाओं को अकारण लंबित न रखें, संवेदनशील होकर विवेचना करें अन्यथा कठोर कार्यवाही की जाएगी।

मा0 न्यायालयों में विवेचनाओं के संबंध में लंबित कार्यवाही/पत्राचार को शीघ्र निस्तारण कराकर विवेचना को पूर्ण करें।

संबंधित क्षेत्राधिकारी यह सुनिश्चित करें कि विवेचनाओं का प्रभावी पर्यवेक्षण हो तथा विवेचकों को विवेचना अकारण लंबित रखने पर अनुस्मारक भेजें।

सभी विवेचकों को विवेचनात्मक कार्यवाही हेतु आवश्यक सभी दस्तावेज/केस डायरी पर्चे पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। 

विवेचना में लापरवाही बरतने पर उपनिरीक्षक हरजीत सिंह राणा तथा अपर उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह को निलंबित किया गया है।हल्द्वानी : एसएसपी प्रहलाद मीणा ने विवेचकों के कामों की समीक्षा; विवेचना में लापरवाही बरतने पर 4 विवेचकों के विरुद्ध कार्यवाही

उपनिरीक्षक मोहम्मद युनुस तथा उपनिरीक्षक तारा सिंह राणा को लाईन हाजिर किया गया है। सभी विवेचकों को हिदायत दी गई कि विवेचना में लापरवाही करने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी।

आदेश कक्ष के दौरान सभी अधीनस्थों को यह भी निर्देशित किया गया कि कोई भी सरकारी कर्मी/विवेचक यदि मा० न्यायालयों में गवाही देने हेतु उपस्थित नहीं होते हैं या न्यायालय के प्रकरणों में लापरवाही बरतते हैं तो संबंधित के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

आदेश कक्ष में डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल, दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआं, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी,  सुमित पांडे सीओ रामनगर सहित जिले के सभी विवेचक मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में पान मसाले में निकोटीन की जांच शुरू, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए चार नमूने
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.