नैनीताल के बेतालघाट क्षेत्र में स्थित गधेरे में घर को लौटते वक्त वन दरोगा पानी के तेज बहाव में बहा

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। बैतालघाट क्षेत्र स्थित गधेरे में घर को लौट रहा वन दरोगा पानी के तेज बहाव में बह गया। उसकी खोजबीन के लिए एस.डी.आर.एफ.की टीम ने रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया और देररात देवेंद्र का शव और मोटरसाइकिल निकाली।

      नैनीताल जिले के दुर्गम बेतालघाट और खैरना को जोड़ने वाले मोटर मार्ग में बुधवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे अपनी बाइक से जा रहे सिमलखा निवासी 35 वर्षीय फॉरेस्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट और उनके साथी डोलकोट गधेरे में रपट गए और तेज बहाव में बह गए।

खैरना से सिमलखा की तरफ को जा रहे दोनों असंतुलित होकर बाइक समेत बह गए। दोस्त तो बच गया लेकिन देवेंद्र बह गया।

देवेंद्र के साथी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मदद के लिए आए लेकिन पानी के तेज बहाव और घनघोर अंधेरे के कारण उन्हें कुछ नहीं दिखा।

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद एस.डी.आर.एफ.के साथ लोक निर्माण विभाग की दो जे.सी.बी.मशीन को रैस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया।

देररात पहले बाइक और फिर देवेंद्र के शव को खोज जा सका। 

     ग्रामीणों की सूचना पर बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, पटवारी कमल जोशी, मो.शकील अहमद आदि दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की ऐतिहासिक रामलीला में कलाकारों की साधना, 14 वर्षों से कुंभकरण का दमदार पाठ कर रहे रक्षित शाह
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.