ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

12 घंटे के अंदर दो हत्याओं से हरिद्वार में फैली सनसनी

हरिद्वार। हरकी पैड़ी में सोमवार को दो हत्याकांड से शहर हिल गया। पहले सुबह युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई तो वहीं 12 घंटे के भीतर हत्या की एक और घटना से पुलिस सकते आ गयी ।

बैरागी कैंप में सिंचाई विभाग के एक रिटायर्ड कर्मचारी की गला रेतकर हत्या से सनसनी फैल गई। बुजुर्ग का खून से लथपथ शव बाथरूम के बाहर पड़ा मिला।

हरिद्वार में कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में एक बुजुर्ग डॉक्टर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुजुर्ग का शव उसके आश्रम से मिला।

हादसे के वक्त उनका केयरटेकर बाहर किसी जरूरी काम से जा रखा था।इस दौरान बुजुर्ग की हत्या की गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस और एलआईयू की टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

यह भी पढ़ें :  फ्लाईओवर हादसा: दो कांवड़ियों की मौत के मामले में NHAI अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज, परिजनों ने लगाया घोर लापरवाही का आरोप
error: Content is protected !!