ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने अपने संगठन की ओवरहॉलिंग शुरू कर दी है ।

संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के चुनाव शुरू हो चुके हैं। हल्द्वानी कांग्रेस के स्वराज आश्रम में संगठन सृजन अभियान के जिला प्रभारी मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे सुखदेव पांसे पहुंचे।

उनके साथ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित हृरदयेश भी मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए सुखदेव पांसे ने बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार ने जिला पंचायत चुनाव में लोकतंत्र हत्या करने का खेल जो खेला है ।

उसे देवभूमि की जनता ने अपनी आंखों के सामने देखा है। इसलिए कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में देवभूमि को कलंकित करने वाली भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए फिर से संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को एकजुट करके जनता के बीच भेजने का काम कर रहा है ।

ताकि जन विरोधी नीतियों वाली सरकार को उखाडा जा सके। वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी कहा कि अब वक्त आ गया है कि संगठन को मजबूत कर जनता के बीच जाकर इस सरकार को लोकतंत्र की हत्या करने की सजा दी जानी चाहिए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी–नैनीताल मार्ग पर यातायात बाधित होने की सूचना पर SSP नैनीताल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था, तत्काल यातायात किया सुचारू

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.