ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

CSC सेंटरों की जांच में खुली व्यवस्थाओं की पोल, मालिक सेंटर पर कार्रवाई के लिए DM को भेजी रिपोर्ट

रिपोर्टर:  नीरज तिवारी 

कालाढूंगी। जिलाधिकारी नैनीताल एवं उपजिलाधिकारी कालाढूंगी के निर्देशों के अनुपालन में सोमवार, 21 सितंबर 2026 को तहसील प्रशासन की टीम ने कालाढूंगी तहसील क्षेत्र में संचालित विभिन्न कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य केंद्रों पर आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही ऑनलाइन एवं जनसेवा संबंधी सुविधाओं की स्थिति, कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लेना था।

तहसीलदार कालाढूंगी पूजा शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने क्षेत्र के कई CSC सेंटरों का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने कालाढूंगी स्थित देवभूमि CSC सेंटर, रावत CSC सेंटर, जनसेवा केंद्र गुलजारपुर बंकी तथा मालिक CSC सेंटर का निरीक्षण कर वहां संचालित कार्यों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान देवभूमि CSC सेंटर कालाढूंगी और रावत CSC सेंटर कालाढूंगी में कार्य संतोषजनक पाया गया। दोनों केंद्रों पर निर्धारित सेवाओं के संचालन की स्थिति को लेकर टीम ने संतोष व्यक्त किया।

वहीं, मालिक CSC सेंटर पर निरीक्षण के दौरान कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र के संबंध में आवश्यक कार्रवाई किए जाने के लिए जिलाधिकारी नैनीताल को विस्तृत आख्या प्रेषित कर दी है। अब जिलाधिकारी स्तर से रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उमा कम्युनिकेशन CSC सेंटर और कॉर्बेट CSC सेंटर बंद पाए गए। प्रशासन की टीम ने केंद्रों के बंद होने की स्थिति को भी निरीक्षण रिपोर्ट में दर्ज किया है।

तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में CSC केंद्र संचालकों में भी हलचल रही। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि जनसेवा केंद्रों के माध्यम से आम जनता को विभिन्न सरकारी एवं ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, ऐसे में केंद्रों का निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

निरीक्षण टीम में तहसीलदार पूजा शर्मा के साथ राजस्व निरीक्षक राजीव सिंह बिष्ट एवं राजस्व उपनिरीक्षक हरीश गिरी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक जानकारी भी जुटाई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त, नियम तोड़ने पर निरस्त होगा नामांकन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.