लालकुआं। नगर के गौला रोड स्थित प्रेम ट्रेडर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम में बीती रात एक भीषण अग्निकांड हो गया, जिसमें शोरूम में रखी 150 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटी और 40 लाख से अधिक की बैटरियां जलकर राख हो गईं।

हादसे में एक करोड़ से ज्यादा के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। यह घटना रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच की है, जब शोरूम के पड़ोस में रहने वाले परिजनों को बैटरियों के फटने की जोरदार आवाज सुनाई दी।

तत्काल शोरूम स्वामी प्रेमनाथ पंडित को सूचित किया गया और फायर ब्रिगेड को भी जानकारी दी गई।

सूचना मिलने पर हल्द्वानी से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब ढाई से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

हालांकि तब तक शोरूम में रखी अधिकांश स्कूटी और बैटरियां पूरी तरह जल चुकी थीं।

इस अग्निकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट या बैटरियों के ओवरहीट होने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के होटल में युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र के साथ ठहरा था; पुलिस कर रही पूछताछ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.