ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : नन्दा देवी महोत्सव के महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसादनंदा देवी महोत्सव: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा, लगातार पैदल गश्त और जागरूकता जारीहल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने गैंग से जुड़े होने के आरोपों को नकाराहल्द्वानी में प्राइवेट अस्पताल का गजब का कारनामा! आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज का भरोसा, फिर पोर्टल बंद बताकर लाखों की मांग का आरोप; जांच बैठते ही समझौते के प्रयास का दावाकालाढूंगी में युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय मंथन शिविर शुरू, 2027 की चुनावी रणनीति पर होगा गहन मंथन

उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने बंपर वैकेंसी निकाली है। लंबे समय से कार्यालयों और स्कूलों में खाली पड़े 2364 चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के पदों जल्द ही भर्ती की जाएगी।

आउटसोर्स से इन नियुक्तियों को भरा जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार शिक्षा विभाग में बुनियादी ढांचे के साथ ही मानव संसाधन उपलब्ध कराने में जुटी है।

इसी कड़ी में सरकार ने विभाग के विभिन्न कार्यालयों और विद्यालयों में सृजित चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के मृत संवर्ग के 2364 रिक्त पदों को आउटसोर्स के पदों में परिवर्तित करने को मंजूरी दी है।

इसका शासनादेश भी कर दिया गया है। इससे हर स्कूल में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी। इन पदों के लिए 15 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

महानिदेशालय कार्यालय, निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा एवं अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण सहित एससीईआरटी, बोर्ड कार्यालय रामनगर, मण्डलीय अपर निदेशक कार्यालय माध्यमिक/प्राथमिक (गढ़वाल, कुमाऊं), सभी डायट, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी मध्यमिक और बेसिक कार्यालय में कुल 334 चतुर्थ श्रेणी के पदों को आउटसोर्स में परिवर्तित किया गया है।

एक हजार से अधिक छात्र संख्या वाले इंटर कॉलेज में तीन कर्मचारी, 500 से 1000 तक वाले में दो, 500 से कम वालों में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नियुक्त किया जाएगा। नए उच्चीकृत विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी पद सृजित नहीं है वहां पद सृजित होंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, अधिकारियों को समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.