ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। पहाड़पानी  में बुधवार सुबह पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद फरार पिकअप चालक को पुलिस ने धानाचूली चौकी के पास से हिरासत में लिया है।

मुक्तेश्वर पुलिस के अनुसार शिवराज सिंह रौतेला  पुत्र भूपाल सिंह रौतेला निवासी बचकांडे, स्योनानी थाना लमगड़ा बुधवार सुबह बाइक पर धानाचूली से शहरफाटक की ओर जा रहा था। 

पहाड़पानी बैंड के पास जैती से हल्द्वानी की ओर जा रही पिकअप ने ट्रक को ओवरटेक करने के बाद गलतदिशा में जाकर बाइक को टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर से बाइक सड़क पर रपट गई और शिवराज सिंह के सिर पर गहरी चोट आ गई।

मुक्तेश्वर पहाड़पानी में पिकअप को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें :  कैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

You missed

error: Content is protected !!