काठगोदाम में 11 वीं की नाबालिग छात्रा से होटल में दुष्कर्म

हल्द्वानी।  कुमाऊँ का प्रवेशद्वार हल्द्वानी अब अपराध के ग्राफ में तब्दील होते जा रहा है ।

काठगोदाम थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 11 की नाबालिग छात्रा के साथ होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने मामले में अल्मोड़ा निवासी एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के गौलापार निवासी कक्षा 11वीं की किशोरी की मां ने पुलिस में तहरीर देते हुए का आरोप है कि अल्मोड़ा निवासी युवक उनकी बेटी को हल्द्वानी के एक होटल में ले गया। होटल में उसने बेटी का जबरन शारीरिक शोषण किया है।

वहीं युवक किशोरी को अब ब्लैकमेल भी कर रहा है, पुलिस के मुताबिक गौलापार निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को काठगोदाम थाने में तहरीर देते हुए कहा कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 11वीं की छात्रा है।

कुछ महीने पहले अल्मोड़ा निवासी युवक से उनकी बेटी की मुलाकात हुई थी।इसके बाद दोनों में जान पहचान हो गई।युवक का हल्द्वानी आना जाना लगा रहता है।

दोस्ती गहरी होने पर युवक ने उनकी बेटी को मिलने के लिए बीती फरवरी में हल्द्वानी बुलाया। इसके बाद उसे रोडवेज बस अड्डे के पास एक होटल में ले गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाएं। इस दौरान उसकी बेटी ने अपने साथ हुई घटना को उसको नहीं बताई।

बीते दिनों युवक दोबारा हल्द्वानी आया और बेटी को धमकाते हुए फिर हल्द्वानी बुलाया। इस बार भी उसने एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बेटी घर लौटी तो काफी परेशान नजर आई।

पूछताछ करने पर बेटी ने बताया कि अल्मोड़ा का युवक उसको होटल में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा है।

किसी से नहीं बताने की धमकी भी उसने दी है। महिला की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि किशोरी की मां ने बेटी के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने की तहरीर दी है।तहरीर के आधार पर आरोपी पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में पान मसाले में निकोटीन की जांच शुरू, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए चार नमूने
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.