ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

दो मासूम बच्चों की मां प्रेमी संग फरार,पति को जान से मारने और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की दी धमकी

देहरादून। पानूवाला निवासी एक व्यक्ति की पत्नी अपने दो मासूम बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। पति की ओर से फोन करने पर पत्नी ने न केवल साथ लौटने से इंकार किया, बल्कि जान से मारने और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी।

पीड़ित पति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पानूवाला निवासी युवक की पत्नी 10 सितंबर को अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर मायके ग्राम रायपुर थाना जसपुर, उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) जाने के बहाने घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर न लौटने पर पति ने पत्नी को फोन किया।

इस पर पत्नी ने बताया कि वह रायपुर निवासी प्रेमी के साथ चली गई है और उसी से निकाह कर लिया है। इतना ही नहीं पत्नी ने पति को चेतावनी दी कि यदि उसने पीछा किया तो उसे जान से मार दिया जाएगा और बच्चों को भी नुकसान पहुंचाया जाएगा।

युवक ने आरोप लगाया है कि इस पूरी घटना में युवक के परिजनों का भी सहयोग रहा है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पत्नी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तथा दोनों बच्चों को उसके सुपुर्द कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें :  सीएम धामी ने अपने पास रखे सबसे ताकतवर विभाग, मंत्रियों में बंटवारे के पीछे क्या है रणनीति?
error: Content is protected !!