देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, टिहरी और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश का येलो अलर्ट है।
उत्तराखंड के लोग अब मानसून की विदाई का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इस बार मानसून सीजन में उत्तराखंड में जबरदस्त तबाही मचाई है। पहाड़ों से लेकर मैदान तक हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है।

गुरुवार की को तड़के चमोली जनपद के नंदा नगर क्षेत्र में आई आपदा में 12 लोग लापता हो गए, जिसमें से दो के शव बरामद हुए हैं। वहीं 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

राहत एवं बचाव कर्मियों ने 16 घंटे बाद मलबे से एक व्यक्ति को जिंदा बचा लिया। नंदा नगर के अलग-अलग क्षेत्र में भूस्खलन और बाढ़ में 30 से अधिक घर रह गए हैं।

बताया जा रहा है कि नंदा नगर के तीन क्षेत्रों में आपदा से भारी तबाही मची है। बिनसर पहाड़ी की चोटी के दोनों तरफ बादल फटा, जिससे पानी की तीन धाराएं बन गई और सेंती लगा कुंतरी, फला लगा कुंतरी और धुरमा को भारी नुकसान पहुंचा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में निकली भव्य राम बारात, 10 कुंतल पुष्पों की वर्षा से राममय हुई सरोवर नगरी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.