हल्द्वानी।  एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेलों का गवाह बना है। राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद अब यहां एशियाई कैडेट कप तलवारबाजी (फ़ेंसिंग) प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। चार दिवसीय यह प्रतियोगिता हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 22 सितंबर तक चलेगी इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया।

उन्होंने कहा कि तलवारबाजी भारत की पारंपरिक खेल रही है और शास्त्रों से लेकर झांसी की रानी जैसी वीरांगनाओं तक ने इसका महत्व दिखाया है मुख्यमंत्री ने कहा कि आज फेंसिंग अंतरराष्ट्रीय पहचान बना रहा है और उत्तराखंड के खिलाड़ी भी देश-विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं।

उन्होंने आयोजन के लिए भारतीय तलवारबाजी संघ और खेल विभाग को बधाई दी सीएम धामी ने बताया कि सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है।

जल्द ही हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन ने उत्तराखंड को खेल भूमि के रूप में नई पहचान दी है।
गौरतलब है कि इस एशियाई कैडेट कप में 17 देशों के 190 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें 46 विदेशी और 144 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें 13 विदेशी महिला और 33 पुरुष खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता में भारत, मंगोलिया, ईरान, बहरीन, इराक, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, मलेशिया, फिलीपींस, उज़्बेकिस्तान, थाईलैंड, ब्रुनेई, ऑस्ट्रेलिया, तुर्कमेनिस्तान, लेबनान, ताजिकिस्तान और श्रीलंका के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर में कल से शुरू होगी कोसी मां की भव्य आरती, हरिद्वार और ऋषिकेश की तर्ज पर होगा आयोजन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.