ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड खो खो चैंपियनशिप और भगवती देवी खो खो क्लब द्वारा 2 दिवसीय डे नाइट राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। उत्तराखंड खो खो चैंपियनशिप और भगवती देवी खो खो क्लब द्वारा 2 दिवसीय डे नाइट राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का चकलुवा में आयोजन किया गया।

जिसमें नैनीताल सांसद अजय भट्ट, विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, जिला पंचायत अध्यक्षा नैनीताल दीपा दर्मवाल, मेयर हल्द्वानी गजराज बिष्ट, खो खो एसोशिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भूटीयानी और सचिव रजत शर्मा ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया।

इस मौके पर विधायक बंशीधर भगत ने खिलाडियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि भविष्य में भी इस तरह के खेलों के आयोजनों का वो उत्साहवर्धन करते रहेंगे और खिलाडियों को हर प्रकार कि सहायता प्रदान करेंगे।

अध्यक्ष सुरेंद्र भूटीयानी ने बताया कि भगवती देवी खो खो क्लब द्वारा ये प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पूरे राज्य से हर जिले कि खो खो टीमों ने प्रतिभाग किया है।

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाडियों का उत्साहवर्धन होता है जिसमें प्रतिभावान खिलाडियों को मौके मिलते हैं और उनको राज्य की टीम में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होता है।

इस अवसर पर आयोजक मंडल के अध्यक्ष कुंदन बसेरा, महामंत्री मनमहोन बसेरा, कोषाध्यक्ष तारा चंद्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, कोच राजेश, निलेश कुमटिया, राजेंद्र नेगी, रतनपुर की ग्राम प्रधान आशा मेहरा, मुदित कुमटिया ,प्रताप बिष्ट , वंश कुमार , जतिन जलाल, रजत कुमटिया आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में ऐतिहासिक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : बख्शा एक भी नहीं जाएगा!" - SSP मंजूनाथ टीसी का रामनगर ACORN रिसॉर्ट में महा-एक्शन, शराब, शबाब और नोटों के काले धंधे का अंत, 51 गिरफ्तार, 1 नाबालिग संरक्षण में, 10 लड़कियो को किया सुरक्षित आज़ाद
error: Content is protected !!