हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी संगठन ने बुद्ध पार्क में बेरोजगार युवाओं के साथ मिलकर UKSSSC पेपर लीक घोटाले का विरोध किया मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और UKSSSC के अध्यक्ष का पुतला फूका।

जो कुड़ा करकट UKSSSC के अंदर है उसको बाहर निकलना है।

बुद्ध पार्क में धरने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन में तीन माँगों की माँग की गयी।
1. पूरी परीक्षा को दोबारा लिया जाय 
2. UKSSSC आयोग को बर्खास्त किया जाय
3. नकल माफिया हुकुम सिंह के बड़े आकाओं को पकडा जाए और परिक्षाओं में पारदर्शिता लायी जाय।
अगर सरकार अगले 3 दिन में घोषणा नहीं करती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा और उसके लिए सरकार जिम्मेदार होगीl बुद्ध पार्क के धरने में पहाड़ी आर्मी के निम्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष पूर्व सैनिक राजेन्द्र कांडपाल , जिला अध्यक्ष महिला प्रेमा मेर , नगर अध्यक्ष हल्द्वानी फौजी भुवन पहाडी हिंदू, नगर अध्यक्ष महिला हल्द्वानी कविता जीना जी, अंजू पांडेय , बबीता जोशी, कंचन रौतेला, पूर्व सैनिक मदन फरत्याल, एडवोकेट नवीन तिवारी , युवा पवन ज्याला, आदि शामिल रहे।

पहाडी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत जी ने कहा कि सरकार को युवकों पर अत्याचार बंद करना चाहिय और नकल विरोधी कानून क्यों काम नहीं कर रहा उसका जवाब देना चाहिए।

नगर अध्यक्ष फौजी भुवन पहाडी हिंदू ने कहा कि ये पूरा एक षडयंत्र के तहत किया गया है, पहाड के युवाओं को सरकारी नौकरियों से दूर रखा जा रहा है और बाहरी को नौकरी बेची जा रही है।

कई युवकों ने अपनी अपनी बात रखी और राज्य सरकार को 3 दिन का अल्टीमेट दिया जा रहा हैl 3 दिन उपरांत उग्र आंदोलन होगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में यूथ कांग्रेस का आक्रोश, दुष्यंत गौतम के खिलाफ निकाली शव यात्रा; अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.