UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड खालिद मलिक पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।

उसे हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने इसकी पुष्टि की।

रविवार को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जांच में सामने आया कि खालिद, हरिद्वार के पथरी क्षेत्र स्थित आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में किसी उपकरण की मदद से प्रश्नपत्र की तीन तस्वीरें खींच लाया।

उसने ये फोटो अपनी बहन साबिया को भेजीं।साबिया ने तस्वीरें टिहरी में सहायक प्रोफेसर सुमन को भेज दीं, जिन्होंने उत्तर तैयार कर वापस भेजे।

उद्देश्य था कि खालिद परीक्षा के दौरान नकल कर सके। इसी भूमिका के चलते पुलिस ने साबिया को भी गिरफ्तार कर लिया है।

इस पूरे घटनाक्रम पर आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने कहा कि मामला केवल एक परीक्षा केंद्र और एक अभ्यर्थी तक सीमित है।

इसलिए परीक्षा रद्द नहीं की जाएगी। हालांकि, आरोपी छात्र का परिणाम जारी नहीं किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में सड़क निर्माण कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, मौसम खुलते ही अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करने में जुटे विभाग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.