लालकुआं में प्रॉपर्टी डीलर आत्महत्या प्रकरण को लेकर उत्तराखंड लेखपाल संघ का प्रतिनिधिमण्डल मंगलवार को आयुक्त कुमाऊं मण्डल दीपक रावत से मिला। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई।

वही संघ के प्रदेश महामंत्री तारा चन्द्र घिल्डियाल ने कहा कि राजस्व वाद की प्रक्रिया पूर्णतया न्यायिक प्रक्रिया होती है, जिसमें किसी भी पक्ष को संतुष्ट न होने पर अपील करने का प्रावधान है। ऐसे में पटवारी पूजा रानी को साजिशन फंसाया जा रहा है, जो न्यायोचित नहीं है। जिसपर लेखपाल संघ ने पटवारी के खिलाफ की गई कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामंत्री तारा चन्द्र घिल्डियाल, जिलाध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, सुनीता लोहनी जोशी, लक्ष्मी नारायण यादव, अनीता पाण्डे, नैन्सी राणा, दीक्षा मेहता, हर्षिता अधिकारी, मीनाक्षी, गीता जोशी, अरुण वर्मा और चंद्रशेखर समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस ने किया बयान दर्ज

प्रॉपर्टी डीलर महेश जोशी आत्महत्या प्रकरण में गमगीन माहौल में उनकी अंतिम यात्रा निकालने के साथ-साथ अंतिम संस्कार किया गया। इधर पुलिस ने तहसील क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के साथ-साथ पीड़ित पक्ष एवं आरोपी पटवारी पूजा रानी के बयान दर्ज किये।

प्रॉपर्टी डीलर महेश जोशी द्वारा जहर सेवन कर की गई आत्महत्या के बाद गत शाम से देर रात तक लालकुआं कोतवाली के घिराव और प्रदर्शन के उपरांत मामले में स्थानीय पटवारी पूजा रानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

इसके बाद पुलिस ने पूजा रानी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, साथ ही जिला प्रशासन ने उसे तत्काल लालकुआं से हटाकर हल्द्वानी में अटैच कर दिया, उक्त कार्रवाई के बाद क्षेत्रवासी शांत हुए। इधर आज प्रातः कोतवाली पुलिस ने लालकुआं तहसील के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के साथ-साथ आसपास के कमरों की भी जांच की।

साथ ही वहां के लोगों से भी उक्त प्रकरण में पूछताछ की। इसके अलावा आरोपी पटवारी से विस्तृत पूछताछ की गई, तथा देर शाम मामले की जांच अधिकारी उप निरीक्षक अंजू यादव ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किये।

इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल ने कहा कि पुलिस मामले की निष्पक्ष एवं गहनता से जांच कर रही है, जल्द ही जांच पूरी होने के बाद विस्तृत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इधर तहसीलदार लालकुआं कुलदीप पांडे ने बताया कि प्रशासन पुलिस जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहा है,  पुलिस द्वारा तहसील में आकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, इसके अलावा उन्होंने पटवारी पूजा रानी को तत्काल हल्द्वानी के लिए रिलीफ कर दिया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विधायक सुमित हृदयेश ने जताया जान का खतरा, गैरसैंण विधानसभा में करेंगे आत्मदाह

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.